• भारत सरकारGovernment Of India
  • उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालयMINISTRY OF CONSUMER AFFAIRS, FOOD & PUBLIC DISTRIBUTION
होम संगठन और इकाइयां विभाग स्थापना परिचय

परिचय


  • उपभोक्ता मामले विभाग (मुख्य) में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थापना और सेवा सम्बन्धी सभी मामले।
  • संवर्ग प्रबन्धन, केन्द्रीय सचिवालय सेवा/केन्द्रीय सचिवालय आशुलिपिक सेवा/राजभाषा सेवा के कर्मचारियों की इस विभाग में नियुक्ति/स्थानान्तरण/तैनाती। विभाग में तैनात आई.ई.एस. और एस.एस.एस. अधिकारियों से सम्बन्धित प्रशासनिक मामले।
  • सी.एस.एस. और सी.एस.सी.एस. संवर्ग के लिए वेब आधारित संवर्ग प्रबंधन प्रणाली से संबंधित मामले।
  • भर्ती नियम बनाना/संशोधित करना। विधिक माप विज्ञान संवर्ग के समूह क और ख पदों के संबंध में भर्ती/प्रोन्नति करना/भर्ती नियम बनाना।
  • राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के पंजीयक के पद को भरने का कार्य स्थापना प्रभाग द्वारा किया जाता है।
  • विभिन्न प्रभागों के बीच कार्य आबंटन और विभाग के ढांचागत संगठन के बारे में आदेश जारी करना।
  • क्षेत्रीय संदर्भ मानक प्रयोगशालाओं में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों का स्थानान्तरण/तैनाती।
  • चिकित्सा व्यय की प्रतिपूर्ति और चिकित्सा उपचार करवाने के लिए अनुमति प्रदान करना। वाहन की खरीद के लिए ऋण, गृह निर्माण अग्रिम, सामान्य भविष्य निधि से अग्रिम/निकासी सहित अन्य सभी अग्रिम अर्थात् अवकाश यात्रा रियायत, त्यौहार, टी.ए. आदि।
  • स्वतन्त्रता दिवस एवं गणतन्त्र दिवस समारोहों के लिए पास।
  • पेन्शन के कागजात तैयार करना और हर प्रकार के सेवानिवृत्ति लाभों का निपटान।
  • बाल शिक्षा भत्ता की प्रतिपूर्ति।
  • ठेकेदारों के माध्यम से आउटसोर्सिंग सेवाओं से सम्बन्धित मामले और विभाग में परामर्शदाताओं  और युवा पेशेवरों की नियुक्ति।
  • विभाग के भीतर और बाहर विभिन्न एजेंसियों को आवधिक रिपोर्टें और रिटर्न का समेकन और अग्रेषित करना/एवीएमएस से संबंधित मामले
  • माननीय राज्य मंत्री, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण के निजी स्टॉफ की नियुक्ति, अनुकम्पा के आधार पर नियुक्त संबंधी मामले, युवा पेशेवरों की नियुक्ति