(क) मूल्य निगरानी कक्ष (पीएमसी)
चुनिन्दा आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों की निगरानी के लिए उपभोक्ता मामले विभाग का मूल्य निगरानी कक्ष जिम्मेदार है। इस कक्ष को गतिविधियों में चुनिन्दा आवश्यक वस्तुओं के थोक और खुदरा मूल्यों और स्पॉट और भावी मूल्यों की दैनिक आधार पर निगरानी करना शामिल है। दैनिक आधार पर नीति-निर्माताओं को मूल्य स्थिति की सूचना के प्रसार के लिए मूल्य रिपोर्ट की हार्ड कॉपी का सीमित परिचालन है। मूल्य निगरानी कक्ष मूल्य स्थिति का विश्लेषण करता है और आवश्यक वस्तुओं की उपलबधता में अवांछित कमी को रोकने के लिए उपयुक्त समय पर नीति हस्तक्षेपों में मदद के लिए निवारण उपाय करने के लिए फीडबैक देता है। किसी विशिष्ट आवश्यक वस्तु की कमी और वस्तु के मूल्य को नियंत्रण में रखने के लिए, मूल्य निगरानी कक्ष उपभोक्ताओं को अस्थायी राहत देने के लिए वस्तु-विशिष्ट बाजार हस्तक्षेप स्कीम को भी कार्यान्वित करता है।
(ख) मूल्य निगरानी
देश के उत्तर, पश्चिम, पूर्व, दक्षिण और उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों को दर्शाते हुए देश भर में फैले 100 विपणन केंद्रों से एकत्रित आंकड़ों के आधार पर 22 आवश्यक वस्तुओं (चावल, गेहूं, आटा, चना दाल, तूर (अरहर) दाल, उड़द दाल, मूँग दाल, मसूर दाल, चीनी, गुड़, मूँगफली का तेल, सरसों का तेल, वनस्पति, सूरजमुखी का तेल, सोया तेल, पॉम तेल, चाय, दूध, आलू, प्याज, टमाटर और नमक) के मूल्यों की निगरानी की जाती है। वस्तुओं की गुणवत्ता और किस्म जिसके लिए मूल्यों की रिर्पोटिंग की जाती है, केंद्र से केंद्र के लिए भिन्न हो सकते हैं, परंतु दिए गए केंद्र के लिए समान होते हैं। प्रत्येक केंद्र में वस्तुओं की मानक गुणवत्ता और किस्म है जिसके लिए उनके द्वारा मूल्यों की रिपोर्टिंग की जाती हैं। मूल्य निगरानी कक्ष के पर्यवेक्षण के अन्तर्गत उपभोक्ता मामले विभाग के राष्ट्रीय सूचना केंद्र द्वारा डाटा फीडिंग नेटवर्क और मूल्यों का डाटा ऐस (दैनिक मूल्य डाटा) तैयार किया जाता है।
(ग) मूल्य डाटा के स्रोत
संबंधित राज्य सरकारों के राज्य नागरिक आपूर्ति विभागों द्वारा ऑनलाइन अथवा फैक्स अथवा ईमेल के माध्यम से प्रतिदिन 100 केंद्रों से 22 आवश्यक वस्तुओं के लिए थोक और खुदरा मूल्य प्राप्त होते हैं। राज्यों/केंद्रों द्वारा शत प्रतिशत ऑनलाइन डाटा भरने को प्रोत्साहन देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
राष्ट्रीय कमॉडिटी एक्सचेंज से ईमेल द्वारा प्रतिदिन चुनिंदा आवश्यक वस्तुओं के स्पॉट और भावी मूल्य एकत्रित कर के निगरानी की जाती है।
(घ) उत्पादन और मूल्य रिपोर्टों का प्रसार
दैनिक मूल्य रिपोर्ट में निम्नलिखित सम्मिलित हैं:-
- दिल्ली में चुनिन्दा 22 आवश्यक वस्तुओं के थोक और खुदरा मूल्य और भिन्न समय अवधियों अर्थात् एक सप्ताह पूर्व, एक माह पूर्व, 3 माह पूर्व, 6 माह पूर्व, 1 और 2 वर्ष पूर्व में मूल्यों में भिन्नता।
- 100 केंद्रों से 22 वस्तुओं के दैनिक खुदरा और थोक मूल्य।
- 100 केंद्रों से चुनिन्दा वस्तुओं के थोक और खुदरा मूल्यों में पाक्षिक भिन्नता।
- राष्ट्रीय कमॉडिटी एक्सचेंज में व्यापार किए गए चुनिन्दा आवश्यक खाद्य वस्तुओं के स्पॉट और भावी मूल्य।
मूल्यों के अन्य संगत और संभावित निर्धारकों की निगरानी
मूल्य निगरानी कक्ष राष्ट्रीय और वैश्विर स्तर पर अन्य उतार-चढ़ाव की भी निगरानी करता है जिनके मूल्यों को प्रभावित करने की संभावना है। राष्ट्रीय स्तर के उतार-चढ़ाव जिनकी निगरानी की जाती है उनमें शामिल हैं थोक मूल्य सूचकांक, उपभोक्ता मूल्य सूचकांक, भारत में प्रमुख सब्जियों के मूल्य, न्यूनतम समर्थन मूल्य, भारत में खाद्य और गैर-खाद्य वस्तुओं के स्पॉट और भावी मूल्य, प्रमुख फसलों के उत्पादन , विभिन्न फसलों के तहत फसल क्षेत्र, आवश्यक वस्तुओं के भंडार, आवश्यक वस्तुओं की सरकारी खरीद, नेफेड से प्राप्त दालों के अन्तर्राष्ट्रीय और घरेलू मूल्य और आवश्यक वस्तुओं के आयात और निर्यात ।
वैश्विक स्तर के उतार-चढ़ाव जिनकी निगरानी की जाती है उनमें शामिल हैं:- अन्तर्राष्ट्रीय खाद्य मूल्य सूचकांक, विभिन्न देशों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक, व्यापार और वस्तु मूल्य संबंधी आंकड़े और विश्व कृषि संबंधी मांग-आपूर्ति अनुमान।
(च) मूल्य विश्लेषण और नीति दखल
प्रचलित मूल्य स्थिति और कारक जो मूल्य को घरेलू और अन्तर्राष्ट्रीय दोनों में प्रभावित करते हैं, उनका अध्ययन किया गया है और उच्च स्तरीय समितियों जैसे कि सचिवों की समिति, आर्थिक मामलों संबंधी मंत्रिमंडल समिति के नीति स्तर पर उपयुक्त कार्रवाई हेतु उनकी बैठकों के लिए तैयार किए गए कार्यसूची नोट के जरिए उनके ध्यान में लाया गया है। यह नोट निम्नलिखित की समीक्षा करता है:-
- थोक मूल्य सूचकांक संबंधी आधारित मुद्रास्फीति
- प्रमुख खाद्य फसलों के क्षेत्र और उत्पादन
- आवश्यक मूल्यों के मूल्य-परिदृश्य
- आवश्यक वस्तुओं के घरेलू स्पॉट और भावी मूल्य
- अन्तर्राष्ट्रीय भावी मूल्य
- विश्व बाजार और खाद्यान्नों के व्यापार परिदृश्य
- गेहूं, चावल, चीनी, दालें, खाद्य तेल, सब्जियों और दूध वाले क्षेत्र के वस्तु वार ब्यौरे और उत्पादन परिदृश्य, खरीद परिदृश्य और विशिष्ट वस्तु के लिए अन्तर्राष्ट्रीय मूल्य और विश्व बाजार और व्यापार परिदृश्य।
आर्थिक मामलों संबंधी मंत्रिमंडल समिति/सचिवों की समिति की बैठकों में लिए गए निर्णयों को उपयुक्त कार्रवाई लेने के लिए संबंधित मंत्रालयों/विभागों को सूचित कर दिया जाता है। इन बैठकों में लिए गए निर्णयों को उस संबंधित मंत्रालय/विभाग द्वारा कार्यान्वित किया जाता है जिस पर निर्णय के विषय मामले का उत्तरदायित्व है। उपभोक्ता मामले विभाग संबंधित मंत्रालयों/विभागों द्वारा उन निर्णयों पर ली गई कार्रवाई की निगरानी करता है और की गई कार्रवाई रिपोर्ट मंत्रिमंडल/सचिवों की समिति के समक्ष रिपोर्ट प्रस्तुत करता है।
बाद में, वस्तुओं के मूल्यों के उतार-चढ़ाव संबंधी जी-20 अध्ययन समूह की सलाह पर भारत में वस्तुओं के मूल्यों में उतार-चढ़ाव का विश्लेषण करने के लिए कार्य शुरू किया गया है जिसमें विभाग की ओर से प्रतिनिधि प्रधान सलाहकार हैं।
(छ) बाजार दखल स्कीमें
नियमित खुदरा मूल्य संबंधी समीक्षाएं बाजार को स्थिर करने के लिए बाजार दखल हेतु कार्यनीतियों पर निर्णय लेने में महत्वपूर्ण रही हैं और सुनिश्चित करती हैं कि कमियां उपभोक्ताओं, खास तौर पर जनसंख्या के कमजोर वर्ग को प्रतिकूल रूप से प्रभावित न करे। इस संदर्भ में, दालों और कुछेक सब्जियों जैसा कि प्याज के लिए किए गए बाजार दखल गतिविधियां का विशेष उल्लेख किए जाने की आवश्यकता है। ऐसी बाजार दखल स्कीमें आवश्यकतानुसार की जाती हैं।
(ज) संसद प्रश्न और सूचना का अधिकार
उपर्युक्त के अलावा, मूल्य निगरानी कक्ष मूल्यों और बाजार दखल स्कीमें संबंधी प्रश्नों और सूचना का अधिकार संबंधी कार्य भी देखता है।








उपभोक्ता मामले विभाग








